श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां सुनिश्चित की

Published: 16 Mar 2026, 10:33 AM   |   Updated: 16 Mar 2026, 10:33 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

देहरादून। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। यह जानकारी सचिवालय में हुई बैठक में श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन को दी।

भेंट के दौरान दोनों पक्षों ने आगामी यात्रा व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा, और क्षेत्र में समुचित व्यवस्थाओं पर संक्षिप्त चर्चा की। मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधाएं प्रदान की जाएँगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को विशेष निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग, स्वास्थ्य सुविधा, आवास और आपातकालीन सेवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री बिंद्रा ने यात्रा में श्रद्धालुओं की सहज और सुरक्षित पहुँच के लिए ट्रस्ट की तैयारियों की जानकारी भी दी। प्रशासन और ट्रस्ट के संयुक्त प्रयासों से इस धार्मिक यात्रा का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए आनंददायक बनाने का प्रयास किया जाएगा।

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की खबर से भक्तों में श्रद्धा और उत्साह की लहर है। श्रद्धालु इस वर्ष भी पवित्र स्थल पर अपनी आस्था का अनुभव करने के लिए उमड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

वीडियो और देखें
×