Published:
27 Feb 2026, 01:20 PM
|
Updated:
27 Feb 2026, 01:21 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
आगामी होली के पर्व को लेकर नैनीताल पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SSP मंजुनाथ टीसी ने हल्द्वानी कोतवाली में जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान पुलिस की सख्ती साफ तौर पर देखने को मिली।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि होलिका दहन का कार्यक्रम पूर्व की तरह ही निर्धारित समय और स्थान पर किया जाएगा। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने हुड़दंग करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार की आड़ में किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जबरन गलत व्यवहार: जानबूझकर किसी के साथ अभद्रता या गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हुड़दंग और टशनबाजी: होली के नाम पर अनावश्यक शोर-शराबा, बाइक स्टंट या टशनबाजी करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी।
आपसी रंजिश: पुरानी रंजिश के चलते विवाद पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि होली के दौरान मारपीट, लड़ाई-झगड़ा या हुड़दंग करने वालों को तत्काल हिरासत में लिया जाए और उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने जनता से भी शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
