Published:
26 Apr 2026, 07:15 AM
Category:
अंतरराष्ट्रीय
|
By: Admin
वाशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन के हिल्टन होटल में भारतीय समयानुसार रविवार सुबह अचानक जबरदस्त फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई। यह फायरिंग की घटना कॉरेसपॉडेंट डिनर के दौरान हुई। घटना के समय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौजूद थे।
सुरक्षा बलों ने आनन-फानन में उन्हें कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित निकाला। बताया जा रहा है कि सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और कई अन्य मंत्री वहां मौजूद थे। इस गोलीबारी में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का ऑफिसर घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक प्रेस डिनर में शामिल हो रहे थे, इस दौरान अचानक अंधाधुंध गोलियां चली। जिसके बाद लैक-टाई वाले व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में आए मेहमान घबराकर मेजों के नीचे छिपने लगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीसीटीवी फुटेज का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के वेन्यू पर शूटर की एंट्री दिखाई गई है। इसके साथ ही उन्होंने हिरासत में लिए गए संदिग्ध की तस्वीरें भी शेयर की। अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने सुरक्षा में सेंध की इस घटना का जिक्र किया और घटनाओं का क्रम बताते हुए कहा कि एक हथियारबंद व्यक्ति ने जबरदस्ती परिसर में घुसने की कोशिश की, जिसे बाद में सुरक्षाकर्मियों ने काबू कर लिया। बंदूकें ताने हुए टैक्टिकल टीमों ने उस मंच पर मोर्चा संभाल लिया, जहां ट्रंप डिनर के दौरान बैठे थे। इसके बाद उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने वॉशिंगटन हिल्टन होटल को चारों ओर से घेर लिया, जहां यह कार्यक्रम हो रहा था और हेलीकॉप्टर ऊपर मंडराते रहे। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि ट्रंप को कोई चोट नहीं आई है। ट्रंथ सोशल पोस्ट के अनुसार सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया। अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, एक व्यक्ति घायल हुआ है, हालाँकि चोट के कारणों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह घटना स्वागत भाषण के बाद और डिनर के दौरान हुई, ठीक उस समय जब ट्रंप को भाषण देना था।
