Published:
13 Mar 2026, 06:00 AM
|
Updated:
13 Mar 2026, 06:03 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिन तीन IPS अधिकारियों को हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर भेजा गया था, उनमें से दो अधिकारियों ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है।
बताया जा रहा है कि IPS अधिकारी अरुण मोहन जोशी और नीरू गर्ग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। दोनों अधिकारियों ने अपनी याचिका में डेपुटेशन आदेश पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
दरअसल, कुछ दिन पहले गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में 2005 बैच की IPS अधिकारी नीरू गर्ग को इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। वहीं इसी बैच के IPS अधिकारी मुख्तार मोहसिन को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) में नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा 2006 बैच के IPS अधिकारी अरुण मोहन जोशी को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में तैनाती दी गई है।
लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा विवाद रैंक को लेकर खड़ा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, जिन अधिकारियों को डेपुटेशन पर भेजा गया है, उन्हें IG रैंक से DIG रैंक में तैनाती दी गई, जिसे अधिकारी डिमोशन मान रहे हैं।
यही वजह है कि दोनों अधिकारियों ने इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देते हुए इसे बेहद गंभीर मामला बताया है। अब इस पूरे प्रकरण पर हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद ही स्थिति साफ होगी।
