Published:
06 Apr 2026, 02:57 PM
|
Updated:
06 Apr 2026, 02:57 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
Ramnagar के पत्रकार Nitesh Joshi के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकार संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक व्यक्त करने वालों में विधायक Diwan Singh Bisht, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, भाजपा नेता इंदर सिंह रावत, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, पूर्व विधायक Ranjeet Singh Rawat, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
इसके अलावा पूर्व मंत्री Pushkar Durgapal, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सैयद अली नकवी, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक, वरिष्ठ पत्रकार हरीश भट्ट, विनोद पपने और National Union of Journalists रामनगर इकाई के पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
