Published:
01 Apr 2026, 12:43 PM
|
Updated:
01 Apr 2026, 12:44 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में स्थित कैंची धाम के पास प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बीच नैनीताल से सांसद अजय भट्ट भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ गए हैं।
सांसद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर दुकान का आवंटन तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह क्षेत्र धार्मिक, शांत और ग्रामीण परिवेश वाला है, जहां पास में मंदिर, स्कूल और गांव स्थित हैं।
अजय भट्ट ने चेतावनी दी कि यदि यहां शराब की दुकान खुलती है तो इससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत होंगी और क्षेत्र का सामाजिक व धार्मिक माहौल प्रभावित होगा।
गौरतलब है कि नैनीताल जिले के रातीघाट, मंगोली और बजून में भी प्रस्तावित शराब की दुकानों का स्थानीय स्तर पर विरोध जारी है।
