Published:
07 Apr 2026, 02:59 PM
|
Updated:
07 Apr 2026, 03:05 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
कालाढूंगी में वार्ड नंबर तीन के एक घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारात का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आसपास के घरों की छतों और छज्जों पर खड़े थे।
शाम करीब पौने नौ बजे अचानक एक मकान का जर्जर छज्जा भरभराकर गिर गया, जिससे छज्जे पर खड़े लोग नीचे गिर गए। इस हादसे में रेशमा (35), आसमा (30), सकीना (21), सवीना (36), चार वर्षीय लाईबा नूर और आदिल घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुँचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में छज्जे की जर्जर हालत हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
