Published:
01 Apr 2026, 12:45 PM
|
Updated:
01 Apr 2026, 12:46 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
कालाढूंगी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्रैक्टर चालक की खुलेआम दबंगई देखने को मिली। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, एक ढाबे के बाहर खड़ी कार को ट्रैक्टर सवार ने जानबूझकर टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चालक बार-बार कार को टक्कर मार रहा है।
इस हादसे में कार सवार और कुछ पर्यटक घायल हो गए। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी की मंशा गंभीर नुकसान पहुंचाने की थी, हालांकि बड़ा हादसा टल गया।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित की शिकायत के आधार पर कालाढूंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
