Published:
19 Feb 2026, 12:20 PM
|
Updated:
19 Feb 2026, 12:29 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
काशीपुर। क्षेत्र की धार्मिक और सामाजिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। महुआखेड़ा गंज स्थित दरगाह हाजी बसरूद्दीन हट्टे वाले की प्रबंधकीय कमेटी का अब उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में विधिवत पंजीकरण (Registration) हो गया है। इस प्रक्रिया के पूरा होने से दरगाह के प्रबंधन और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
पंजीकरण की प्रक्रिया को सुलभ बनाने और इसमें विशेष सहयोग देने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. हसन नूरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें 'बुके' भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. नूरी के मार्गदर्शन और सक्रियता के कारण ही यह पंजीकरण समय पर संभव हो सका है।
कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार, वक्फ बोर्ड में पंजीकरण होने से दरगाह की संपत्तियों और व्यवस्थाओं में अधिक पारदर्शिता आएगी। साथ ही, सरकारी नियमों के तहत दरगाह परिसर में जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाना आसान होगा।
आभार व्यक्त करने वालों में कमेटी के सदर (अध्यक्ष) सगीर अहमद, सेक्रेटरी मुनाजिर हुसैन, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद आसिफ, हैदर अली और हबीबुर्रहमान उर्फ बबलू सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
