Published:
05 Apr 2026, 03:45 PM
|
Updated:
05 Apr 2026, 03:47 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
काशीपुर निवासी सुखवंत सिंह द्वारा जनवरी 2026 में हल्द्वानी के एक होटल में की गई आत्महत्या के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी रिपोर्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल कर दी है। इस सनसनीखेज मामले में कुल 12 आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए गए हैं, जिनमें से एक पर आत्महत्या के लिए उकसाने, सात पर धोखाधड़ी और चार पर धमकी देने के गंभीर आरोप हैं। चार्जशीट में कुल 58 गवाहों के बयानों को आधार बनाया गया है।
