खटीमा में युवक ने बाथरूम में गला काटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Published: 02 Mar 2026, 04:10 PM   |   Updated: 02 Mar 2026, 04:11 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

खटीमा शहर के भूड़ महोलिया वार्ड-12 में एक युवक द्वारा कथित रूप से आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। 32 वर्षीय युवक ने घर के बाथरूम में ब्लेड से गला काटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों ने बताया कि युवक ने सुबह भी छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उस समय उसे बचा लिया गया था। प्रारंभिक जांच में युवक के नशे का आदी होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।

वीडियो और देखें
×