किसान लोकशक्ति संगठन का त्रिदिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न,किसानों की दशा पर हुई चर्चा

Published: 16 Jun 2026, 08:01 AM   |   Updated: 16 Jun 2026, 09:22 AM
Category: राज्य   |   By: Admin

हरिद्वार। जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन का त्रिदिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर श्री हठयोगी आश्रम, चण्डीघाट, हरिद्वार में आयोजित किया गया।इस शिविर की अध्यक्षता परम पूजनीय बाबा हट्योगी जी महाराज एवं  ए०के० सोलंकी ने की संचालन राजवीर मिह तोमर ने किया।
शिविर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यभान सिँह चैहान ने किसानों की समस्याओं को जोरदार रूप से उठाया और देश भर में इसके लिए प्रदर्शन करने व सरकार को ज्ञापन देने की बात कही।संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव  सुरेन्द्र सिंह राणा (एडवोकेट) ने को किसानों अधिक पेंशन व मुफ्त इलाज की मांग की। किसान संगठन के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार धीमान ने देशभर से आए किसानों, कार्यकर्ता, सदस्यों का हृदय से स्वागत करते हुए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।संरक्षक अशोक ने किसानों की बात रखी व उनके सुझाव साझा किये। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ )श्रीमती सुमन चैहान ने भी किसानों को एक सूत्र में बाँधने की अपील की।
इस शिविर में देशभर से आए किसानों ने शिरकत की। चिंतन शिविर में सुधीर तालियान, तालियान खाप के प्रमुख ने भी देश में किसानों की दयनीय स्थिती को सभी से अवगत कराया । इस अवसर पर नरेंद्र वर्मा प्रदेश महासचिव उत्तराखण्ड,  विजय राणा (सैनिक प्रकोष्ट), श्रीमती मंजू नेगी ,आदेश धीमान, धामी ठाकुर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इन तीनों दिन संगठन ने सभी के लिए भण्डारे का भी आयोजन किया। जिसमें देश से आए कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर प्रसाद वितरण में भागीदारी की ।

वीडियो और देखें
×