“KITM कॉलेज के छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे, अमन मंगला और गुरलीन कौर वॉलीबॉल टीम में चयनित”

Published: 12 Dec 2025, 07:41 AM   |   Updated: 12 Dec 2025, 07:40 AM
Category: खेल   |   By: Admin

खटीमा के प्रतिष्ठित KITM कॉलेज के छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। कॉलेज के दो होनहार खिलाड़ियों, अमन मंगला और गुरलीन कौर ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की वॉलीबॉल टीम में स्थान प्राप्त किया है। ये टीम अंतर-राज्य नॉर्थ जोन वॉलीबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

कॉलेज के CTHM विभाग के प्रथम सेमेस्टर के छात्र अमन मंगला को पुरुष वॉलीबॉल टीम में चयनित किया गया, जबकि बैंकिंग एंड फाइनेंशियल मैनेजमेंट की प्रथम सेमेस्टर की छात्रा गुरलीन कौर को महिला टीम में शामिल किया गया।

कॉलेज के प्रबंध निदेशक कमल बिष्ट और निदेशक ज्योति बिष्ट ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और कॉलेज में उपलब्ध खेल संसाधनों का परिणाम है। कॉलेज प्रशासन और संकाय सदस्यों ने भी चयन को गर्व का विषय बताते हुए दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वीडियो और देखें
×