कुंभ 2027 की तैयारियों पर सीएम धामी का हरिद्वार दौरा, विकास कार्यों का लेंगे जायजा |

Published: 16 Mar 2026, 05:58 AM   |   Updated: 16 Mar 2026, 06:07 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

आगामी कुंभ मेला 2027 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज हरिद्वार के दौरे पर पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री कुंभ मेला 2027 के लिए चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे सड़क, घाट, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य आधारभूत सुविधाओं की प्रगति का भी जायजा लेंगे।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री राज्य अतिथि गृह डामकोठी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक भी करेंगे, जिसमें कुंभ से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और अब तक की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। कई विभागों के अधिकारी और संबंधित एजेंसियां बैठक में शामिल होकर कुंभ 2027 को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की रणनीति पर चर्चा करेंगी।

वीडियो और देखें
×