Published:
04 Apr 2026, 08:14 AM
|
Updated:
04 Apr 2026, 08:15 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
लालकुआं में अंबेडकर पार्क में 7 से 11 अप्रैल तक पांच दिवसीय शिव कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचिका सोमा भारती द्वारा किया जाएगा। नगर के समाजसेवी डॉ. राजकुमार सेतिया ने बताया कि 7 से 10 अप्रैल तक कथा प्रतिदिन शाम 3:30 बजे से होगी, जबकि 11 अप्रैल को कथा सुबह 9:30 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित होगी। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
