Published:
04 Apr 2026, 06:25 AM
|
Updated:
04 Apr 2026, 06:26 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
लालकुआं रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान एक जनरेटर एवं गार्ड कोच अचानक ढलान में बिना इंजन करीब 150 मीटर तक चल पड़ा और रनिंग रूम के पास जाकर पटरी से उतर गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रेल कर्मियों ने कोच को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नियंत्रित नहीं हो सका। गनीमत रही कि कोच किसी सक्रिय ट्रैक की ओर नहीं गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बाद में रेल कर्मियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद कोच को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया।
