होली पर राहत: हर रविवार चलेगी लालकुआं-राजकोट विशेष ट्रेन, 20 कोचों के साथ सीधी कनेक्टिविटी

Published: 11 Feb 2026, 10:41 AM   |   Updated: 11 Feb 2026, 10:45 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

लालकुआं। होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन (05045/05046) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 1 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से तथा 2 मार्च से प्रत्येक सोमवार को राजकोट से संचालित की जाएगी।

इस विशेष गाड़ी के संचालन से उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह रहेगा ट्रेन का समय और रूट

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 05045 लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:35 बजे लालकुआं से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, बरेली सिटी, कासगंज जंक्शन, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट और दौसा होते हुए दूसरे दिन रात 12:45 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी और जोधपुर के रास्ते आगे बढ़ेगी।

जोधपुर से सुबह 05:50 बजे प्रस्थान कर ट्रेन लूनी, समदड़ी जंक्शन, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाणा जंक्शन, वीरमगाम, सुरेंद्रनगर और वांकानेर जंक्शन होते हुए शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी। 

20 कोचों के साथ चलेगी विशेष गाड़ी

इज्जतनगर मंडल के डीसीएम मनोज शर्मा ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें—

  • 2 एसएलआरडी

  • 11 शयनयान (स्लीपर) कोच

  • 2 एसी थर्ड (AC-3)

  • 1 एसी सेकेंड (AC-2)

  • 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच

शामिल होंगे। 

प्रवासियों और पर्यटकों को बड़ी राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी और पर्यटक अपने घर लौटते हैं। ऐसे में इस विशेष ट्रेन के संचालन से कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी।

त्योहार की खुशियों के बीच रेलवे की यह पहल हजारों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर साबित हो सकती है।

वीडियो और देखें
×