लालकुआँ की 17 वर्षीय बालिका अमरजीत कौर ने चित्रकला में दिखाई अद्भुत प्रतिभा

Published: 07 Apr 2026, 11:53 AM   |   Updated: 07 Apr 2026, 11:54 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

लालकुआँ। नगर के गांधी नगर वार्ड नंबर-2 की 17 वर्षीय होनहार बालिका अमरजीत कौर इन दिनों अपनी चित्रकला के लिए चर्चित हो रही हैं। कम उम्र में ही अमरजीत ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से एक ऐसी दुनिया बनाई है, जिसे देखकर हर कोई उनकी कला का कायल हो जाता है।

अमरजीत को बचपन से ही चित्र बनाने का शौक रहा है। उन्होंने कागज पर जीवन्त चित्र उकेरने की कला में महारत हासिल की है, जिसमें भावनाओं की गहराई और विषयों की प्रस्तुति साफ झलकती है। खासकर प्रकृति, सामाजिक मुद्दों और पौराणिक झलकियों को वह बेहद सुंदर तरीके से दर्शाती हैं।

अमरजीत के परिवार के अनुसार, उसने बहुत छोटी उम्र में ही पेंसिल और रंगों से दोस्ती कर ली थी। स्कूल में शिक्षकों ने उसकी प्रतिभा को पहचानते हुए लगातार प्रोत्साहित किया, जिससे उसका आत्मविश्वास और कला में निखार बढ़ा।

अमरजीत कौर की यह प्रतिभा यह दिखाती है कि कम उम्र में भी कला के माध्यम से समाज और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त की जा सकती है।

वीडियो और देखें
×