लालकुआं: वन विभाग की सक्रियता के बावजूद सागौन तस्करी, आरोपी फरार

Published: 04 Apr 2026, 10:13 AM   |   Updated: 04 Apr 2026, 10:14 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

लालकुआं-तराई पूर्वी वन प्रभाग में वन विभाग की सक्रियता के बावजूद सागौन तस्करी का मामला सामने आया। शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर शांतिपुरी–किच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त कर रही वन टीम ने संदिग्ध हुंडई सेंट्रो (UK06-Y-9147) को रोका। वाहन में सवार समीर उर्फ छम्मी और आकाश सिंह मौके का फायदा उठाकर झाड़ियों में फरार हो गए। हालांकि, कार से अवैध सागौन की लकड़ी बरामद कर वन परिसर में सुरक्षित रखी गई। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गश्ती दल में वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह पवार, राज कुमार, सुरेश चन्द्र परगांई और राजेन्द्र सिंह लटवाल शामिल थे। लगातार बढ़ती तस्करी और तस्करों के फरार होने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने चेताया कि यदि निगरानी और ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो यह तस्करी जंगलों और राजस्व दोनों के लिए खतरा बन सकती है।

वीडियो और देखें
×