बैरिकेड उखाड़ने के बाद फटकारी लाठियां

Published: 21 Aug 2025, 02:16 PM
Category: राष्ट्रीय   |   By: Admin

हरिद्वार।   किसानों की ओर से बैरिकेड उखाड़ने के बाद आगे बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं। देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठी पड़ते ही किसानों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई किसान चोटिल भी हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बल प्रयोग सिर्फ स्थिति संभालने के लिए किया गया। इसके बावजूद भी कई किसान टोल प्लाजा पर ही डटे रहे और वहीं धरना शुरू कर दिया।

वीडियो और देखें
×