Published:
24 Apr 2026, 08:44 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में बोरिंग के दौरान 55 साल का एक व्यक्ति बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। बताया जा रहा है कि मनोहर बोरिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बोरवेल में जा गिरा। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गयी।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल मनोहर को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। मनोहर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव संसाधन मौके पर लगाए गए हैं, जिससे कि उसे जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
