भाजपा नेता मनीष खंडूरी से शिशुपाल सिंह रावत की शिष्टाचार भेंट

Published: 03 Apr 2026, 03:11 PM   |   Updated: 03 Apr 2026, 03:11 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

रामनगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी से भाजपा नेता शिशुपाल सिंह रावत ने उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समसामयिक राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि मनीष खंडूरी के अनुभवपूर्ण विचार और मार्गदर्शन बेहद शिक्षाप्रद रहे। उनकी दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणास्रोत रहे हैं। ऐसे अनुभवी व्यक्तित्व से संवाद करना नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है।

वीडियो और देखें
×