“बिंदुखत्ता के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज परिहार का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Published: 17 Mar 2026, 06:33 AM   |   Updated: 17 Mar 2026, 06:34 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

बिंदुखत्ता से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडल महामंत्री मनोज परिहार का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण निधन हो गया। उनके जाने से न सिर्फ भाजपा परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

मनोज परिहार उन नेताओं में से थे जो हर किसी की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे। उनका व्यवहार सरल, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित था। यही वजह थी कि वे क्षेत्र में एक सम्मानित और लोकप्रिय चेहरा बन चुके थे।

आज सुबह 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास बिंदुखत्ता से चित्रशिला घाट, रानीबाग के लिए रवाना हुई, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अंतिम विदाई के समय हर आंख नम नजर आई।

परिवार की बात करें तो स्वर्गीय मनोज परिहार अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी भतीजी कंचन परिहार उत्तराखंड की एक वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जबकि उनके छोटे भाई पूरन परिहार राज्य आंदोलनकारी हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी, जो एक शिक्षिका हैं, और एक बेटी हैं।

उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों के दिलों में उनकी यादें और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य हमेशा जीवित रहेंगे।

वीडियो और देखें
×