मानसखंड मंदिर माला मिशन के कार्यों में तेजी के निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक

Published: 04 Apr 2026, 11:02 AM   |   Updated: 04 Apr 2026, 11:03 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

जनपद पिथौरागढ़ में मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सहित सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा। विशेष रूप से पाताल भुवनेश्वर और हाट कालिका मंदिर में चल रहे कार्यों में तेजी लाने, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग और अन्य सुविधाओं के विकास पर जोर दिया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

वीडियो और देखें
×