Published:
10 Feb 2026, 11:04 AM
|
Updated:
10 Feb 2026, 11:06 AM
Category:
उत्तर प्रदेश
|
By: Admin
मथुरा में सामूहिक आत्महत्या की खबर से सनसनी फैल गई। एक ही परिवार के पांच लोगों ने जान दे दी। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
