मिस यूनिवर्स 2025 का ताज फातिमा बॉश के नाम, भारत की मनिका टॉप-30 में रूकीं

Published: 22 Nov 2025, 07:27 AM   |   Updated: 22 Nov 2025, 07:26 AM
Category: अंतरराष्ट्रीय   |   By: Admin

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित 74वें मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट 2025 में मेक्सिको की फातिमा बॉश ने खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। दुनिया के 130 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए 25 वर्षीय फातिमा ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।

भारत की प्रतिभागी, राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा, प्रतियोगिता के टॉप-30 राउंड तक तो पहुंचीं, लेकिन टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं। इसके साथ ही भारत का चौथी बार मिस यूनिवर्स क्राउन जीतने का सपना अधूरा रह गया।

रनर-अप्स का परिणाम

  • फर्स्ट रनर-अप: प्रवीणार सिंह (थाईलैंड)

  • सेकेंड रनर-अप: स्टेफनी एबेसाली (वेनेजुएला)

  • थर्ड रनर-अप: मा. एहटिसा मनालो (फिलिपिंस)

कौन हैं मिस यूनिवर्स 2025 फातिमा बॉश?

फातिमा बॉश फर्नांडीज, मैक्सिको के टैबास्को राज्य के सेंटियागो डी टीपा शहर की रहने वाली हैं।

  • उम्र: 25 वर्ष

  • वे टैबास्को से पहली मिस यूनिवर्स मेक्सिको बनी हैं।

  • 13 सितंबर 2025 को ग्वाडालाजारा में उन्होंने राष्ट्रीय खिताब जीता था।

  • फैशन डिजाइनिंग में पढ़ाई: आइबेरो-अमेरिकानो यूनिवर्सिटी, मैक्सिको

  • पेशे से: मॉडल और फैशन डिजाइनर

  • वर्ष 2018 में फ्लोर डी ओरोश्का टाइटल भी जीत चुकी हैं।

इस साल बैंकॉक में आयोजित ग्रैंड फिनाले ने एक बार फिर साबित किया कि मिस यूनिवर्स सिर्फ सुंदरता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रतिभा का वैश्विक मंच है।

वीडियो और देखें
×