उत्तराखण्ड में 22 जून तक मानसून पहंुचने की संभावना

Published: 13 Jun 2026, 07:09 AM   |   Updated: 13 Jun 2026, 10:14 AM
Category: राज्य   |   By: Admin

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 जून तक उत्तराखण्ड में मानसून पहंुचने की संभावना जताई है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो तय समय के आसपास मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।बीते कुछ दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मानसून के आगमन की खबर से लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के आगमन के साथ ही पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि शुरुआती दौर में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, जिसके लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वीडियो और देखें
×