MS धोनी ने बदल दी जर्सी का नंबर: 7 का युग हुआ खत्म, अब मैदान पर दिखेंगे नंबर 8 में

Published: 18 Mar 2026, 10:09 AM   |   Updated: 18 Mar 2026, 10:10 AM
Category: खेल   |   By: Admin

भारतीय क्रिकेट में जर्सी नंबर 7 का मतलब हमेशा एक ही शख्स रहा है – महेंद्र सिंह धोनी। करोड़ों फैंस के दिल में यह नंबर धोनी की यादों, जीतों और करिश्माई कप्तानी का प्रतीक रहा है। धोनी ने इसी नंबर वाली जर्सी में भारत को तीन ICC ट्रॉफी जिताई और कई मुश्किल मैचों को जीत में बदल दिया।

अब, MS Dhoni ने इस ऐतिहासिक नंबर को पीछे छोड़ते हुए अपने जर्सी नंबर को बदलकर 8 कर लिया है। यह बदलाव उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किए गए एक छोटे वीडियो के माध्यम से फैंस को बताया। वीडियो में धोनी अपनी नई जर्सी नंबर 8 दिखाते नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कुछ नंबर हमेशा आपके साथ जुड़े रहते हैं, 7 भी वैसा ही एक नंबर है, लेकिन आज मैं अपने नंबर को बदलकर 8 कर रहा हूं। ऐसा क्यों कर रहा हूं ये जल्द आपको पता चलेगा।”

धोनी के इस कदम के साथ ही बीसीसीआई ने उनके नंबर 7 की जर्सी को रिटायर कर दिया है। इसका मतलब है कि भविष्य में कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस नंबर को नहीं पहन पाएगा। यह धोनी के योगदान और उनके क्रिकेट करियर के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

भारतीय क्रिकेट में नंबर की पहचान हमेशा खास रही है। जैसे सचिन तेंदुलकर का 10, विराट कोहली का 18 और अब धोनी का 7, हर नंबर अपने क्रिकेटर की खास छवि बनाता है। लेकिन अब 7 का नंबर हमेशा धोनी के नाम से जुड़ा रहेगा।

आईपीएल 2026 के आगमन के साथ, फैंस अब उत्सुक हैं कि धोनी ने जर्सी नंबर बदलने का फैसला क्यों लिया। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर भावनात्मक और ऐतिहासिक दोनों ही मायनों में महत्वपूर्ण है।

वीडियो और देखें
×