Published:
03 Apr 2026, 03:13 PM
|
Updated:
03 Apr 2026, 03:15 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
नैनीताल में शहर की मालरोड पर जाम के बीच भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे ने गाड़ी का हूटर जोर-जोर से बजाया और हेकड़ी दिखाई। घटना गुरूवार को हुई, जब मालरोड पर वाहनों की भीड़ के कारण लंबा जाम लग गया था।
हूटर बजाने के कारण वहां मौजूद एसडीएम ने विरोध जताया। इस पर विधायक पुत्र ने अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए अभद्रता की। दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन से संबंधित जानकारी ली। जांच में पता चला कि वाहन उत्तर प्रदेश के जहानाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का है, लेकिन कई आवश्यक दस्तावेज गाड़ी में मौजूद नहीं थे। अंततः पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।
