Published:
04 Dec 2025, 05:57 AM
|
Updated:
04 Dec 2025, 05:56 AM
Category:
राजनीति व प्रशासन
|
By: Admin
नैनीताल। प्रदेश में लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की प्रगति की समीक्षा के दौरान नैनीताल जनपद की धीमी प्रगति पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जनसंख्या में चौथे स्थान पर होने के बावजूद UCC रजिस्ट्रेशन में नैनीताल 12वें स्थान पर है, जिससे अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने गहरी नाराज़गी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में एडीएम ने बताया कि अब तक जनपद में 38,336 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 178 आवेदन लंबित और 3 अपील में हैं।
एडीएम ने नगर निगम हल्द्वानी आयुक्त, सभी नगर पालिका ईओ और डीपीआरओ सहित संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया कि:
एक सप्ताह के भीतर अप्रत्याशित प्रगति दिखाई जाए
नगर क्षेत्र में दीवार लेखन, बाल पेंटिंग, होर्डिंग, जागरूकता कैंप आदि माध्यम से UCC का प्रचार-प्रसार किया जाए
प्रत्येक नगर पालिका अपने क्षेत्र की कुल आबादी का कम से कम 15% UCC में पंजीकरण पूरा करे
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
