बालक हॉकी अंडर-14 में नोजगे की टीम को स्वर्ण पदक

Published: 18 Aug 2025, 02:21 PM
Category: राष्ट्रीय   |   By: Admin

रुद्रपुर। सीबीएसई नॉर्थ जोन बालक हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-14 में नोजगे की टीम को स्वर्ण पदक प्राप्त किया। नोजगे की टीम का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके अलावा अंडर-17 में सनवे पब्लिक स्कूल रामपुर, अंडर-19 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बरेली की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। नोजगे पब्लिक स्कूल में रविवार को हॉकी प्रतियोगिता के समापन मैचों का शुभारंभ किसान आयोग के निवर्तमान उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, स्कूल के प्रबंधक अमजीत सिंह, डॉ. चंद्रशेखर जोशी, प्रबंधिका सुरेंद्र कौर, प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने किया। नोजगे के मीडिया प्रभारी करन सिंह ने बताया कि समापन पर 2 आखिरी लीग मैच, 2 सेमी फाइनल एवं एक फाइनल मैच खेला गया। इसमें अंडर-14 वर्ग में एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोजगे और ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल रामपुर, अंडर-17 में सनवे स्कूल रामपुर और जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद, अंडर-19 में दिल्ली पब्लिक स्कूल बरेली एवं स्मार्ट इंडिया मॉडल स्कूल रामपुर ने फाइनल में जगह बनायी।

वीडियो और देखें
×