“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस का सघन अभियान, 52 स्थानों पर चेकिंग, कई पर कार्रवाई

Published: 04 Apr 2026, 06:29 AM   |   Updated: 04 Apr 2026, 06:30 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान मनोज कुमार कत्याल को नोडल अधिकारी बनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग की गई। अभियान में 52 स्थानों पर जांच, 45 होटल-ढाबों का निरीक्षण और 65 बैरियरों पर सघन चेकिंग की गई। इसके अलावा 84 लोगों का सत्यापन, 8 चालान, 2 वाहन सीज और पुलिस एक्ट में 24 लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

वीडियो और देखें
×