पुलिस ने डीजे और भोजनालय संचालकों को दिए सख्त निर्देश

Published: 15 Jun 2025, 04:03 PM   |   Updated: 07 Aug 2025, 06:03 AM
Category: राष्ट्रीय   |   By: Admin


रुड़की ।  आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार को मंगलौर पुलिस ने बैठक का आयोजन कर डीजे और ढाबा संचालकों को जरुरी निर्देश जारी किए। रविवार को मंगलौर कोतवाली में आयोजित बैठक में इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने कहा कि डीजे का उपयोग निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ही किया जाए, ताकि आसपास के लोगों और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। ढाबा संचालक दुकानों में रेट लिस्ट लगाएंगे।

वीडियो और देखें
×