पौड़ी में गुलदार का हमला: 4 साल की मासूम को बनाया निवाला

Published: 03 Apr 2026, 06:37 AM   |   Updated: 03 Apr 2026, 06:37 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा तिमली के तोक ग्राम भतकोट में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गुरुवार रात करीब नौ बजे गुलदार ने चार वर्षीय बच्ची को अपना शिकार बना लिया। जानकारी के अनुसार, हरेंद्र की पुत्री दृष्टि खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबोचकर खेतों की ओर ले गया। परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए बच्ची की तलाश शुरू की, जिसके बाद कुछ दूरी पर झाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार गुलदार के हमले हो रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

वीडियो और देखें
×