प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड में, कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे

Published: 04 Apr 2026, 06:38 AM   |   Updated: 04 Apr 2026, 06:39 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

कुछ राज्यों में चुनावी व्यस्तता के कारण पहले प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा टल गया था, लेकिन अब नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को प्रदेश आ सकते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री देहरादून में दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे, टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करेंगे और पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार तथा बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां जारी हैं, हालांकि पीएमओ से अभी अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

वीडियो और देखें
×