Published:
21 Feb 2026, 11:56 AM
|
Updated:
21 Feb 2026, 11:57 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
हरिद्वार जिले के रुड़की में आयोजित एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता और पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन एक डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि समारोह में डांसर के लिए अलग से मंच तैयार किया गया था। हालांकि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर को मंच से नीचे बुलाकर उनके साथ डांस कराया गया। इस दौरान पूर्व विधायक को डांसर को पैसे देते हुए भी देखा जा सकता है।
यह पहली बार नहीं है जब प्रणव सिंह चैंपियन का इस तरह का वीडियो चर्चा में आया हो। इससे पहले भी उनके कार्यालय में डांसर के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हो चुका है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी।
वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे निजी कार्यक्रम का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्ति की गरिमा से जोड़कर देख रहे हैं।
फिलहाल इस वीडियो को लेकर संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है
