दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू,आईएमए पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि करेंगी शिकरत

Published: 12 Jun 2026, 09:28 AM
Category: राज्य   |   By: Admin

देहरादून। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची हैं। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के लिए आज देहरादून आई हैं। वो आईएमए की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगी। इंडियन मिलिट्री अकादमी की पासिंग आउट परेड  शनिवार  को होगी। आईएमए की पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राष्ट्रपति के काफिले के देहरादून की सड़कों से गुजरने के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती मार्ग के दोनों ओर की गई थी। देहरादून पुलिस, एसपीजी, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा इकाइयों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभाली। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी, जबकि मार्ग पर लगातार निगरानी रखी गई। राष्ट्रपति का काफिला दोपहर बाद राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचा। राष्ट्रपति निकेतन में उनके ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े सभी इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए गए थे। राष्ट्रपति शनिवार सुबह राष्ट्रपति निकेतन से भारतीय सैन्य अकादमी के लिए रवाना होंगी।
आईएमए में 13 जून को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के भ्रमण और देहरादून में ठहरने के कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चैबंद की गई है। राष्ट्रपति के भ्रमण और कार्यक्रम समेत प्रवास के दौरान पूरे क्षेत्र को नो ड्रोन जोन में तब्दील कर दिया गया है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल और आसपास के हवाई क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निजी या व्यावसायिक ड्रोन के संचालक पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

वीडियो और देखें
×