उत्तराखण्ड में चार मई तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार,अगले पांच दिन मिलेगी गर्मी से राहत

Published: 29 Apr 2026, 09:34 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 4 मई तक प्रदेशभर में बारिश होने का  पूर्वानुमान लगाया है। अच्छी बात यह है कि बारिश से कम से कम अगले पांच दिन राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 4 मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी।
 मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 30 अप्रैल को इस महीने का समापन बारिश के साथ होगा। राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पहाड़ी जिलों में 4000 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी। मई महीने की शुरुआत भी बारिश से ही होगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार एक मई को पूरे उत्तराखंड में बारिश होगी। राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बादलों की गरज के साथ होगी। 4400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश बादलों की गर्जना के साथ होगी। दो मई को भी पूरे राज्य में बारिश होगी। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार शनिवार को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान 4400 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ भी गिरेगी। राज्य के मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। तीन मई को भी उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर और बाकी पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बादलों की गड़गड़ाहट के साथ होगी। राज्य के मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। सोमवार 4 मई को भी पूरे उत्तराखंड के जिलों में बारिश का योग है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों और शेष पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इन दिन भी 4400 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी. मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी।

वीडियो और देखें
×