रामनगर। युवा मॉडल अमन सैफी ने नई दिल्ली में आयोजित ‘देहली सिक्स फैशन रनवे वीक-सीजन 4’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘बेस्ट वॉक अवार्ड’ हासिल किया। यह फैशन शो 16–17 फरवरी 2026 को The Tivoli Resort में आयोजित किया गया।
अमन सैफी ने प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर राहिल रज़ा के लिए रैंप वॉक किया। उनकी बेहतरीन स्टेज प्रेजेंस, आत्मविश्वास और प्रोफेशनल वॉक ने जजों और दर्शकों को प्रभावित किया, जिसके चलते उन्हें ‘बेस्ट वॉक अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
अमन सैफी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और समर्थकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में अपने परिवार और उत्तराखंड के रामनगर का नाम रोशन करना है।
अमन की इस उपलब्धि को रामनगर के लिए गर्व का विषय बताया जा रहा है। स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
