Published:
06 Apr 2026, 02:26 PM
|
Updated:
06 Apr 2026, 02:29 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
रामनगर के पिरूमदारा में दो बाइकों की भिड़ंत में 3 युवक घायल,एक की हालत गंभीर रामनगर।रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक बाइक ने दूसरी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर हो गई।जिसमें बाइक पर सवार रोहित और राजेश, दोनों निवासी मालधन क्षेत्र के रहने वाले है। वहीं दूसरी बाइक पर सरताज निवासी शक्तिनगर घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं सयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. हर्ष ने बताया कि तीनों घायलों का इलाज किया गया, जिसमें राजेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वही रोहित और सरताज का इलाज अस्पताल में ही जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
