रुड़की: सफाई कर्मियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, नगर में गंदगी और प्रदूषण बढ़ा

Published: 14 Mar 2026, 10:28 AM   |   Updated: 14 Mar 2026, 10:28 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

 सफाई कर्मियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रहने से नगर की गली-मोहल्लों में कूड़े के अंबार लग गए हैं। गंदगी के साथ ही लोग कूड़े में आग लगाकर जलाने लगे, जिससे दुर्गंध और काला धुआं वातावरण को और दूषित कर रहा है।

नगर निगम ने इस पर सख्त रवैया अपनाते हुए स्थाई कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए और नगर की सड़कों पर सफाई अभियान शुरू किया। अभियान में मेयर अनीता अग्रवाल, ASD, नगर आयुक्त और कई सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहे। किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया।

सफाई अभियान में नगर निगम से लेकर सिविल लाइन और प्रेम मंदिर तक सफाई की गई। तहसील और नगर निगम प्रशासन ने भी अस्थाई कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने हड़ताली सफाई कर्मियों का समर्थन किया। महानगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी (एडवोकेट) और अन्य पार्टी पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की महानगर की सेवा में लगे सफाई कर्मियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी मांगों को उचित माना जाना चाहिए।

साथ ही, पूर्व मेयर और कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने भी सफाई कर्मियों के समर्थन में सुर मिलाया और कहा कि उनके जायज मांगों को मान लिया जाना चाहिए ताकि हड़ताल समाप्त हो और नगर की सफाई का कार्य पुनः पटरी पर लौट सके।

वीडियो और देखें
×