रुद्रपुर में 'नशे' का हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर स्पा सेंटर की युवती ने जमकर की गाली-गलौज, खाकी से भी भिड़ी 'मस्त' बाला

Published: 20 Feb 2026, 11:24 AM   |   Updated: 20 Feb 2026, 11:26 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

रुद्रपुर। देवभूमि की शांत फिजाओं में नशे का जहर किस कदर युवाओं की नस-नस में समा रहा है, इसकी एक बानगी रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी में देखने को मिली। यहां एक स्पा सेंटर की कर्मचारी युवती ने शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर ऐसा 'तांडव' किया कि देखने वालों को अपनी नजरें झुकानी पड़ीं। घंटों चले इस 'हाई वोल्टेज ड्रामे' का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

कार में 'महफिल' और सड़क पर 'हंगामा'

चश्मदीदों की मानें तो युवती अपने कुछ साथियों के साथ स्पा सेंटर के बाहर खड़ी एक कार में शराब की महफिल जमाए हुए थी। जब नशा सिर चढ़कर बोलने लगा, तो युवती बाहर निकल आई और सड़क के बीचों-बीच खड़ी होकर आपा खो बैठी। वह सरेराह राहगीरों और वहां से गुजर रही महिलाओं को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। इस शर्मनाक मंजर को देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए।

पुलिस से भी नहीं डरी 'नशेड़ी' बाला

हंगामे की सूचना मिलते ही जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती को शांत कराने का प्रयास किया, तो वह वर्दी की गरिमा भूलकर पुलिसकर्मियों से ही उलझ गई। काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा। बाद में युवती के सहकर्मी वहां पहुंचे और किसी तरह उसे स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गए, लेकिन तब तक रुद्रपुर की सड़कों पर यह तमाशा सार्वजनिक हो चुका था।

सीओ का सख्त रुख: पहचान कर होगी कार्रवाई

इस मामले को लेकर शहर के लोगों में खासा आक्रोश है। सीओ प्रशांत कुमार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का उत्पाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और युवती की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती और उसके साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 सार्वजनिक स्थानों पर नशा करना और अभद्रता करना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन भी है। पुलिस को ऐसे स्पा सेंटरों की भी जांच करनी चाहिए जहां नियमों को ताक पर रखकर इस तरह की गतिविधियां पनप रही हैं।

वीडियो और देखें
×