सितारगंज में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीसरा गम्भीर

Published: 26 Aug 2025, 02:35 PM
Category: राष्ट्रीय   |   By: Admin

दोनों घरों में मचा कोहराम, सिसौना में शोक की लहर। सितारगंज। सिडकुल मार्ग में सोमवार की रात्रि में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि तीसरा सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी के बाद श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज बरेली रेफर किया है। सोमवार की रात्रि कोतवाली पुलिस को सालक स्टोन क्रेशर के पास सिसौना मार्ग में अज्ञात कारण से मोटरसाइकिल हादसे की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने मौके से तीन घायल युवकों को 108 से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे में 21 वर्षीय सोनू जोशी पुत्र गणेश जोशी निवासी सिसौना की ईलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि 22 वर्षीय गोविंद पुत्र महेंद्र कुमार निवासी सिसौना व करन पाल पुत्र सुरेश पाल निवासी सिसौना को गम्भीर हालात में हायर सेंटर रेफर कर दिया। गोविंद ने हल्द्वानी में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि करन पाल को गम्भीर हालात में बरेली रेफर कर दिया है।
एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि सोनू के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत सिंह ने बताया कि 21 वर्ष गोविंद का निधन हल्द्वानी में ईलाज के दौरान हुआ। हल्द्वानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सिसौना में दो युवकों की मौत से मंगलवार को शोक की लहर है। सोनू सिडकुल में नौकरी करता था। सोनू का परिवार मूल रूप से ग्राम सौंग पिथौरागढ़ का रहने वाला है। वह काफी समय से किराये के मकान में रहते हैं। हाल में उन्होंने अपना घर बनाया। सोनू गृह प्रवेश की तैयारी में जुटा है। सोनू के साथियों ने बताया कि सोमवार को सोनू बिजली कनैक्शन लगाने के लिए जुटा था। देर रात्रि मौत की खबर सुनकर लोग हतप्रभ रह गये। सोनू का एक भाई व एक बहिन है। सोनू की पत्नी बेसुध है। उसका डेढ़ माह का बेटा है।
इधर सोमवार को गोविंद के निधन की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। गोविंद दिल्ली में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ही घर लौटा था। गोविंद की पत्नी मौत की खबर मिलने से बेसुध है। गोविंद की एक बहिन है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।


वीडियो और देखें
×