Published:
27 Aug 2025, 02:39 PM
Category:
राष्ट्रीय
|
By: Admin
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मंगलवार देर रात जनपद में निरीक्षकों की जिम्मेदारियों बड़ा फेरबदल किया है। सात निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। निरीक्षक राजेन्द्र सिंह डांगी को पुलिस लाइन्स रुद्रपुर से स्थानांतरित कर कोतवाली जसपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक रवि सैनी को कोतवाली कुंडा, हरेन्द्र चौधरी को प्रभारी एसओजी काशीपुर और सुंदरम शर्मा को प्रभारी निरीक्षक पंतनगर से प्रभारी साइबर सेल रुद्रपुर में बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी को पुलिस लाइन रुद्रपुर से केलाखेड़ा थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक नन्दन सिंह रावत को थानाध्यक्ष पंतनगर और रविन्द्र बिष्ट को प्रभारी एसओजी काशीपुर से थानाध्यक्ष दिनेशपुर बनाया गया है।
