एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, जलती बस से 10 यात्रियों की बचाई जान

Published: 02 Apr 2026, 03:59 PM   |   Updated: 02 Apr 2026, 04:01 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

हल्द्वानी में देर रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब मंजूनाथ टीसी की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने 10 जिंदगियों को सुरक्षित बचा लिया।

दरअसल, नैनीताल रोड पर चल रही एक बस के टायर में अचानक आग लग गई थी। उसी दौरान शहर में रात्रि चेकिंग पर निकले एसएसपी मंजूनाथ टीसी की नजर बस के नीचे उठती लपटों पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी से बस को ओवरटेक कर रुकवाया और खुद मोर्चा संभाल लिया।

एसएसपी ने पास के पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाकर बिना देर किए आग बुझाने का काम शुरू किया। उनकी तत्परता से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

बस में सवार करीब 10 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बस अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही थी, तभी नैनीताल रोड स्थित हाईवे पर यह घटना हुई।

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हाईवे से गुजर रहे लोगों ने एसएसपी की इस बहादुरी और सूझबूझ की जमकर सराहना की।

वीडियो और देखें
×