चश्मे के चक्कर मे गंगा मे बहा किशोर,तलाश जारी

Published: 24 May 2026, 11:25 AM
Category: अपराध   |   By: Admin

ऋषिकेश। रविवार की सुबह त्रिवेणी घाट में गंगा नदीं में नहाने के दौरान गिरे चश्मे को उठाने के चक्कर में एक किशोर गंगा के तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर बह गया। उसकी तलाश करने के लिए एसडीआएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया किन्तु किशोर का फिल्हाल कुछ पता नही चल पाया था।
मिली जानकारी के अनुसार चार दोस्त ऋषिकेश घूमने आए थे, जो रविवार सुबह त्रिवेणी घाट में नहाने पहुंचे। नहाने के दौरान एक किशोर का चश्मा गंगा में गिर गया। वह चश्मा उठाने लगा, लेकिन गंगा के प्रवाह के साथ चश्मा आगे की ओर जाने लगा। किशोर अपने चश्मे के चक्कर में गंगा की तेज धारा की चपेट में आगर बह गया और देखते ही देखते सबकी आंखों से ओझोल हो गया। ये देख उसके साथियों ने शोर मचाया। आसपास लोगों की भीड जमा हो गयी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ की दी। जिसके बाद मौके पर पहंुचकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया ।
एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि घटना रविवार सुबह 7.40 बजे की है। जल पुलिस व एसडीआरएफ लापता किशोर की तलाश में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

वीडियो और देखें
×