टिहरी झील महोत्सव 2026: काइट फेस्टिवल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ महोत्सव”

Published: 09 Mar 2026, 08:59 AM   |   Updated: 09 Mar 2026, 09:00 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

टिहरी झील महोत्सव 2026 के अंतिम दिन सोमवार को काइट फेस्टिवल का आयोजन मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट के समीप किया गया। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों और विदेशी पर्यटकों को पतंग वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी जीवन रेखा है और इसे स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

महोत्सव में पुरानी टिहरी शहर की यादों और देव डोलियों का संगम कराए जाने का प्रयास किया गया और उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करने पर जोर दिया गया। महोत्सव के दौरान, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। टूरिस्ट कैटेगरी में गढ़वाल मंडल विकास निगम प्रथम स्थान पर रही, जबकि प्रोफेशनल कैटेगरी में रेड चिल्ली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल ढालवाला के बच्चों द्वारा स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। सैकड़ों लोगों ने पतंगबाजी का आनंद लिया।

इस अवसर पर CDO वरुणा अग्रवाल, DFO मुनिकीरेती दिगांत, परमार्थ निकेतन प्रतिनिधि दीपक, वार्ड सदस्य विनोद सकलानी, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, SDM आशीष घिल्डियाल सहित कई विभागों के अधिकारी, स्थानीय लोग, विदेशी पर्यटक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। महोत्सव ने उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वीडियो और देखें
×