टोल प्लाजा पर रही जाम की स्थिति

Published: 21 Aug 2025, 02:17 PM
Category: राष्ट्रीय   |   By: Admin

हरिद्वार।   बड़ी संख्या में किसान हाथों में पोस्टर बैनर लेकर देहरादून कूच करने लगे। टोल प्लाजा पर सभी किसान एकत्रित होने लगे। कई किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर टोल प्लाजा पहुंचे तो कई अपने वाहनों से। धीरे धीरे टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या बढ़ती गई और किसानों ने कई लेन पर कब्जा सा जमा लिया। टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस प्रशासन का प्रयास था कि किसानों को टोल प्लाजा से आगे न जाने दिया जाए। लाठी चार्ज होने के बावजूद भी दोपहर तक किसान टोल प्लाजा पर ही डटे रहे और दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।

वीडियो और देखें
×