Published:
31 Aug 2025, 05:27 PM
Category:
राष्ट्रीय
|
By: Admin
गरुड़ ब्लॉक के जिजोली के ग्राम प्रधान 46 वर्षीय महेंद्र पाल सिंह का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना पर गांव में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात घर पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों के साथ आनन फानन में उन्हें जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी के वाहन से सुबह करीब तीन बजे निजी अस्पताल बैजनाथ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
