उत्तराखंड में विकास की बहार: CM धामी का बड़ा तोहफा, नंदा राजजात के लिए पार्किंग से पंचायतीराज तक करोड़ों की सौगात

Published: 28 Feb 2026, 06:04 AM   |   Updated: 28 Feb 2026, 06:17 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एक साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। यह सौगातें न केवल तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा को सुगम बनाएंगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई इबारत भी लिखेंगी।

नंदा राजजात यात्रा-2026 के लिए तैयारी तेज

जनपद चमोली में होने वाली पवित्र नंदा राजजात यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री बेहद संजीदा हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धामी सरकार ने चमोली जिले में पार्किंग और विश्राम गृहों के निर्माण हेतु करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी है:

  • थराली: शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर में पार्किंग व विश्राम गृह के लिए ₹71.67 लाख।

  • कर्णप्रयाग: नौटी में सरफेस पार्किंग (37 चौपहिया, 48 दुपहिया क्षमता) हेतु ₹42.39 लाख।

  • देवाल: जनता इण्टर कॉलेज, सरकोट में पार्किंग और विश्राम गृह हेतु ₹1.14 करोड़।

  • नारायण बगड़: भगोती में सरफेस पार्किंग हेतु ₹79.56 लाख।

पंचायतीराज संस्थाओं को ₹89.41 करोड़ का तोहफा

ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री ने 16वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त जारी करने का अनुमोदन किया है। इसके अंतर्गत कुल ₹89.41 करोड़ की धनराशि त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को अंतरित की जाएगी, जिससे गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ₹34.34 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है:

  • थराली व टिहरी: देवाल बाजार में बहुमंजिला पार्किंग के पहले चरण हेतु ₹11.31 लाख और घनसाली में बस स्टॉप निर्माण हेतु ₹94.05 लाख।

  • पौड़ी गढ़वाल: यमकेश्वर में सिल्ला-कांडई मोटर मार्ग (द्वितीय चरण) के लिए ₹3.36 करोड़।

  • स्वास्थ्य व आवास: राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत निर्माणाधीन योजनाओं के लिए ₹27 करोड़ और उम्मेदपुर, रामनगर आवासीय परियोजना में पेयजल योजना हेतु ₹2.43 करोड़।

ऐतिहासिक स्कूलों को नया जीवन और टनकपुर स्टेडियम को श्रद्धांजलि

नगरपालिका परिषद्, नैनीताल के अंतर्गत विरासत को संजोते हुए नर्सरी स्कूल (माल रोड) की मरम्मत हेतु ₹3.44 लाख और ऐशडेल स्कूल हेतु ₹45 लाख स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, भावनात्मक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के टनकपुर में निर्मित स्टेडियम का नाम स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखने का अनुमोदन किया है, जो उन्हें एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

वीडियो और देखें
×